Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Hind Nagar, Ward 28 (Lucknow)

Hind Nagar, Ward 28 (Lucknow)

Aliganj(Lucknow-Lucknow-226024)
4 members 4 milestones ▲ 0 20 views · 7d 501 all-time

About this research

हिन्द नगर वार्ड, लखनऊ के विकसित वार्डों में से एक माना जाता है. यहां आने वाले प्रमुख आवासीय क्षेत्रों में बरिगवां, सेक्टर डी, सेक्टर बी, सेक्टर सी, सेक्टर सी-1, हिन्द नगर कॉलोनी, एयरपोर्ट कॉलोनी, रामगढ़, बल्दीखेड़ा, सम्भरखेड़ा इत्यादि शामिल हैं.   

Ad

मिश्रित जनसंख्या वाले इस वार्ड में जनसंख्या तकरीबन 20-25,000 है और यहां पार्षद के तौर पर नेहा सिंह जी कार्यरत हैं, जो वर्ष 2017 से हिन्द नगर वार्ड से जन प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रही हैं, साथ ही उनके पति सौरभ सिंह पार्षद प्रतिनिधि के रूप में स्थानीय विकास कार्यों में उन्हें सहयोग प्रदान कर रहे हैं.

इस वार्ड में जीविका के साधन भी मिश्रित हैं, अथार्त यहां व्यापारी वर्ग, छोटे-बड़े उद्योगों से जुड़ी जनता, दुकानदारी में संलग्न लोगों के साथ साथ नौकरीपेशा जनता का भी निवास स्थान है.नौकरीपेशा वाली आबादी में कुछ लोग सरकारी, तो कुछ लोग प्राइवेट नौकरी कर अपना जीवनयापन कर रहें हैं.

Ad

जनता की मौलिक सुविधाओं के तौर पर इस वार्ड में स्कूलों, अस्पतालों, बैंकों, एटीएम, पार्कों, मंदिरों इत्यादि की भी सुविधा हैं. यहां शिक्षा सुविधा के रूप में शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल तथा कुछ संख्या में इंटर कॉलेज इत्यादि यहां मौजूद हैं. साथ ही इस वार्ड में जय जगत पार्क भी स्थित है.

_हिन्द नगर वार्ड, लखनऊ के विकसित वार्डों में से एक माना जाता है.
यहां आने वाले प्रमुख आवासीय क्षेत्र

स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से भी देखें तो यहां बहुत से अस्पताल मौजूद हैं, जैसे पी.एन.के हॉस्पिटल, लखनऊ हॉस्पिटल के साथ साथ कुछ प्राइवेट क्लिनिक्स भी मौजूद है.

सौरभ जी अपने वार्ड से संबंधित विकास कार्यों के लिए सदैव कार्यशील रहते हैं, जिसके चलते उन्होंने बिजली आपूर्ति, सीवर तथा जल निकासी की व्यवस्था के लिए लगातार कार्य किये हैं. 

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

हाई टेंशन लाइनों के कारण अवरुद्ध था नाले की सफाई का कार्य, अब जल्द होगा संपन्न
हाई टेंशन लाइनों के कारण अवरुद्ध था नाले की सफाई का कार्य, अब जल्द होगा संपन्न
चतुर्थ ज्येष्ठ मंगल के पावन अवसर पर पार्षद आवास में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
चतुर्थ ज्येष्ठ मंगल के पावन अवसर पर पार्षद आवास में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
यूपी सीएम श्री योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिवस, सौरभ सिंह ने दी हार्दिक शुभकामनाएं
यूपी सीएम श्री योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिवस, सौरभ सिंह ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →