Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Himmatganj Ward-26 (Prayagraj)

Himmatganj Ward-26 (Prayagraj)

K N Marg(Allahabad-Allahabad-211001)
4 members 4 milestones ▲ 0 3 views · 7d 77 all-time

About this research

प्राचीन समय से ही प्रयागराज को विद्या और ज्ञान का गढ़ कहा जाता रहा है साथ ही देश का राजनीतिक व अध्यात्मिक रूप से सर्वाधिक जागरूक शहर प्रयागराज को माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसी शहर से बड़ी संख्या में देश को प्रधान मंत्री प्रदान किए हैं. इसके अतिरिक्त यदि धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो देवभूमि प्रयागराज हिन्दुओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्थल है.

प्राचीन ग्रंथों के अनुसार पृथ्वी की रक्षा करने के लिए सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने यहां पर बहुत बड़ा यज्ञ किया था. जिसमें पुरोहित, भगवान विष्णु ने यजमान की भूमिका निभाई और भगवान शिव उस यज्ञ के देवता बने. साथ ही यज्ञ के अंत में तीनों देवताओं ने अपनी शक्ति पुंज के द्वारा पृथ्वी से पाप का बोझ हल्का करने के लिए एक 'वृक्ष' को उत्पन्न किया. जो बरगद का वृक्ष था, जिसे आज अक्षयवट के नाम से जाना जाता है. ऐसा माना जाता है कि यह वृक्ष आज भी प्रयागराज में विद्यमान है.

आरंभ से ही इसे प्रयाग के नाम से जाना जाता था, परन्तु मुस्लिम शासक अकबर ने इसका नाम 1583 में बदलकर इलाहाबाद रख दिया और इसे अल्लाह के शहर की संज्ञा दी जाने लगी. परन्तु वर्तमान समय में सरकार द्वारा इसे पुनः प्राचीन नाम प्रयागराज के नाम में परिवर्तित कर दिया गया है.

Ad

तो आज बात करते हैं, देवभूमि प्रयागराज के हिम्मत गंज वार्ड की, जो वर्तमान में प्रयागराज नगर निगम का हिस्सा है. स्थानीय पार्षद के अनुसार वार्ड में लगभग 60,000 की आबादी है और यहां मतदाताओं की संख्या 30-40000 है. घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में मिश्रित आबादी का रहवास है.

Ad

हिम्मतगंज वार्ड में स्थानीय पार्षद के तौर पर समाजवादी पार्टी से विनोद सोनकर कार्य कर रहे हैं और क्षेत्रीय विकास कार्यों में अपनी भूमिका निभा रहे रहे हैं. मिश्रित आबादी वाला यह वार्ड बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है, और यह काफी सारे मोहल्लों में विभाजित है. साथ ही क्षेत्र में कुछ मलिन बस्तियां भी मौजूद हैं.

_प्राचीन समय से ही
प्रयागराज को विद्या और ज्ञान का गढ़ कहा
जाता रहा है साथ ही देश का राजनीतिक व अध्या

Ad

वार्ड में यदि शिक्षा सुविधा की बात की जाए तो यहां एक प्राइमरी स्कूल है और कुछ प्राइवेट विद्यालय भी क्षेत्र में मौजूद है. स्थानीय पार्षद के अनुसार शिक्षा सुविधा यहां काफी बेहतर है. विद्यालय भी अच्छी स्थिति में है और अध्यापकों की भी संख्या बहुत है.

वार्ड में स्वास्थ्य सुविधा के लिए कोई सरकारी व प्राइवेट अस्पताल नही है परन्तु आंगनवाड़ी है, जिसमें काफी संख्या में लोग अपना ईलाज कराने जाते है साथ ही वार्ड में बच्चों के लिए टीका लगवाने का एक केंद्र भी है.

पार्षद के अनुसार यदि वार्ड की प्रमुख समस्याओं पर गौर किया जाए तो कोई खास समस्या क्षेत्र में नही है, सड़कों की व्यवस्था भी ठीक है. जहां जरूरत पड़ती है, वहां समय से कार्य करा दिया जाता है. 

References:

https://hindi.oneindia.com/news/features/allahabad-is-now-prayagraj-read-history/articlecontent-pf157921-477193.html

http://allahabadmc.gov.in/documentslist/Mohalla-ward-list.pdf

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →