Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Begam Hajrat Mehal, Ward-98, (Lucknow)

Begam Hajrat Mehal, Ward-98, (Lucknow)

Aliganj(Lucknow-Lucknow-226024)
3 members 4 milestones ▲ 0 0 views · 7d 137 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

About this research

वार्ड 98, बेग़म हजरत महल लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाला एक मिश्रित आबादी वाला परिक्षेत्र है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से मोहम्मद सलीम जी कार्यरत हैं. जनगणना 2011 के अनुसार इस वार्ड की आबादी लगभग 10-15,000 है तथा यहां की साक्षरता दर 80 फीसदी के लगभग है. जीविकापार्जन के तौर पर इस वार्ड में छोटे-छोटे व्यापारियों व दुकानदारों की संख्या अधिक है.

Ad

यदि वार्ड के परिसीमन की बात की जाए तो पांडेय टोला, मेहंदी टोला, चौधरी टोला, शेखपुरा कॉलोनी, महानगर, अलीगंज सेक्टर जी एवं सेक्टर एल ये सभी इलाके बेग़म हजरत महल वार्ड के अंतर्गत शामिल हैं.

Ad

बेग़म हजरत महल वार्ड की सीमाएं उत्तर में लोहिया नगर वार्ड की सीमा तक, दक्षिण में नीरा नर्सिंग होम से विज्ञानपुरी जाने वाले तक, पूर्व में विवेकानंदपुरी वार्ड की सीमा तक तथा पश्चिम में सेक्टर जी एवं सेक्टर एच को विभाजित करने वाले मार्ग तक फैली हुई हैं.

बेग़म हजरत महल वार्ड में कुछ संख्या में प्राइवेट स्कूल व कोचिंग सेंटर मौजूद हैं. जिनमें एरम स्कूल व मदरसा एरम कान्वेंट विद्यालय जैसे स्कूल सम्मिलित हैं. यदि डिग्री कॉलेज की बात की जाए तो इस वार्ड में इंटर व डिग्री कॉलेज भी मौजूद है. जिनमें लखनऊ केन्द्रीय इंटर कॉलेज व एरम कॉलेज जैसे कॉलेज वार्ड में मौजूद हैं. स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिकोण से वार्ड में कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल व नर्सिंग होम भी मौजूद हैं. जिनमें यूनिवर्सल हॉस्पिटल व अवध मेटरनिटी सेंटर हॉस्पिटल जैसे अस्पताल शामिल हैं.

स्थानीय सुविधाओं के तौर पर वार्ड में कोठारी बंधु पार्क, संकट हरन मंदिर पार्क व चारमीनार बाज़ार व सलमान मार्केट जैसे बाज़ार भी मौजूद हैं, जो क्षेत्रीय जनता के टहलने एवं खरीददारी के लिए अच्छे विकल्प हैं. जनता की धार्मिक भावनाओं को पोषित करने के उद्देश्य से वार्ड में दुर्गा माँ मंदिर, शिव मंदिर जैसे कुछ मंदिर भी वार्ड में मौजूद हैं.

पार्षद जी के अनुसार वार्ड की प्रमुख समस्या सड़कों व जलभराव की है, जिसके लिए वह निरंतर कार्य कर रहे हैं. 

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →