Pilot This is a citizen-led research thread. Contributions and reputation are AI-assisted pilot estimates — verify claims against the original source before acting on them.

Bandhuhar Ward – 5 (Unnao)

Bandhuhar Ward – 5 (Unnao)

Akrampur(Unnao-Unnao-209862)
4 members 4 milestones ▲ 0 0 views · 7d 83 all-time

About this research

132 वर्ष पुराने उन्नाव जिले के नगर पालिका इतिहास में वर्ष 1953 में प्रथम बार संपन्न हुए नगर पालिका चुनाव में लगभग 64 साल के अंतराल में नगर पालिका का विस्तार छह बार हो चुका है. तक़रीबन 16 हजार मतदाताओं के साथ 11 वार्डो से शुरू हुई इस चुनाव प्रक्रिया में मतदाताओं की संख्या लाखों तक पहुंच गई. यह जिला छह राजस्व प्रभागों सफीपुर, उन्नाव, हसनगंज, पुरवा, बीघापुर, बांगरमऊ में विभाजित है और यह 16 ब्लाक और 32 वार्ड में विभाजित है.

इन्हीं 32 वार्डों में से एक वार्ड है बंधुहार वार्ड, जो मुख्यतः सामान्य आबादी वाला वार्ड माना जाता है. यहां की आबादी भी लगभग मिश्रित ही है और चूंकि यहां मिश्रित आबादी का रहवास है तो जाहिर सी बात है  कि यहां के निवासियों के जीवकोपार्जन का साधन भी मिश्रित ही होगा. यहां नौकरीपेशा व व्यवसाय में संलग्न दोनों ही तरह की आबादी निवास करती है. सभासद के तौर पर यहां श्री पवन कुमार गौतम कार्यरत हैं, जो सभासद के रूप में स्थानीय विकास की जिम्मेदारी निभा रहें हैं.

Ad

वार्ड में यदि मौलिक सुविधाओं की बात की जाए तो यहां स्वस्थ्य सुविधा के रूप में कुछ संख्या में प्राइवेट क्लिनिक्स यहां मौजूद है. साथ ही शिक्षा सुविधा के रूप में यह वार्ड ज्यादा विकसित नही है, आसपास कोई प्राइवेट या सरकारी स्कूल न होने के कारण बच्चों को वार्ड से सटे स्कूल में जाना पड़ता है.

वार्ड की समस्याओं पर स्थानीय सभासद पवन कुमार गौतम का मानना है कि उनके वार्ड में लगभग सभी प्रकार की समस्याएं हैं. जिसमें जलभराव व पेयजल की समस्या प्रमुख है. इसके अलावा यहां काफी वर्षों से सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है. जिसके कारण स्थानीय निवासियों को आने जाने में काफी दिक्कतें आती हैं.

Ad

इसके अतिरिक्त क्षेत्र में वाटर लाइन व सीवर लाइन की भी कोई व्यवस्था नहीं है. पवन कुमार का कहना है कि पिछले डेढ़ सालों से नगर पालिका में टेंडर न लगने से एक भी विकास कार्य नहीं हो पाया है.  

References :

http://www.unnaonpp.in/Dynamic/WebControlPanel/English/Frm_Ward.aspx

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/unnao-history-of-wards-in-unnao-16963706.html

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/unnao-10485358.html

https://unnao.nic.in/hi/

Contributors

People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.

Updates & discussions

Working on this issue?

Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.

Join this research →