Acharya Narendra Dev, Ward-95, Lucknow
C.C.I.(North Delhi--110007)BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
About this research
वार्ड 95, आचार्य नरेंद्र देव लखनऊ जिले के अंतर्गत आने
वाला एक मिश्रित आबादी वाला परिक्षेत्र है. जिसमें पार्षद के तौर पर वर्ष 2017 से राजकुमार सिंह जी कार्यरत हैं. जनगणना 2011 के अनुसार इस वार्ड की आबादी लगभग 15-20,000 है तथा यहां की साक्षरता दर 63 फीसदी के लगभग है. जीविकापार्जन के तौर पर इस
वार्ड में छोटे-छोटे व्यापारियों की संख्या अधिक है.
यदि वार्ड के परिसीमन की
बात की जाए तो चौपटिया, चढ़ाई महू, रानी कटरा, हाता भीखम खान, सराय माली खान, फाटक जियालाल, दिलाराम बारादरी, निवाजगंज ये सभी इलाके आचार्य नरेंद्र देव वार्ड के
अंतर्गत शामिल हैं. आचार्य नरेंद्र
देव वार्ड की सीमाएं उत्तर में हरदोई रोड़ नैपियर रोड़ पार्ट-1 दूधमंडी से टी.बी
हॉस्पिटल तिराहे तक, दक्षिण में अब्दुल अजीज रोड़, भोला नाथ कुआँ से
चौपटिया तिराहा तक, पूर्व में कालीजी मंदिर से टंडन फवारे से पुल्गामा चौकी तक तथा
पश्चिम में बाबा हजारा बाग से हाता सूरत तक फैली हुई हैं.
आचार्य नरेंद्र देव वार्ड
में कुछ संख्या में प्राइवेट स्कूल व कोचिंग सेंटर मौजूद हैं. यदि डिग्री कॉलेज की
बात की जाए तो इस वार्ड में इंटर व डिग्री कॉलेज भी मौजूद है. स्वास्थ्य सुविधाओं के
दृष्टिकोण से वार्ड में कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल व नर्सिंग होम भी मौजूद हैं.
स्थानीय सुविधाओं के तौर
पर वार्ड में पार्क व बाज़ार भी मौजूद हैं, जो क्षेत्रीय जनता के
टहलने एवं खरीददारी के लिए अच्छे विकल्प हैं. जनता की धार्मिक भावनाओं को पोषित
करने के उद्देश्य से वार्ड में कुछ मंदिर भी वार्ड में मौजूद हैं.
पार्षद जी के अनुसार वह
वार्ड की प्रमुख समस्या यानि सड़कों की समस्या को वार्ड से समाप्त करना चाहती हैं, जिसके लिए वे निरंतर कार्य कर रहे हैं. इसके अतिरिक्त वह जनता को साफ़ पेयजल उपलब्ध
कराने के लिए भी प्रयासरत हैं.
Contributors
People moving this research forward. Reputation accrues to whoever moves each milestone.
Updates & discussions
Working on this issue?
Join as a member or expert, add a milestone, and be credited for the work. No money changes hands — the currency is your effort and analysis.
Join this research →